G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिले में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनगणना प्रशिक्षकों एवं मास्टर ट्रेनर्स से चर्चा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से संवाद करते हुए जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही भराव, घर-घर जाकर जानकारी संकलन तथा डिजिटल एंट्री से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट रूप से समझाया जाए, ताकि मैदानी स्तर पर किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 15 से 17 अप्रैल तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 19 से 21 तथा तृतीय बैच 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक संपन्न होगा।

जनगणना कार्य के अंतर्गत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वगणना का कार्य किया जाएगा, जबकि 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य संचालित होगा।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे शासन को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page