G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम पुलिस की महिला आरक्षक ने लेह लद्दाख के UT KANGRI की 6080 मीटर की ऊंची चढ़ाई चढ़कर कबीरधाम पुलिस का गाड़ा झंडा।

विंटर चैलेंज ट्रेकिंग में देशभर से मात्र 02 लोगों ने किया टास्क पूरा।

कबीरधाम पुलिस कप्तान के द्वारा किया गया महिला आरक्षक को सम्मानित।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहरी एवं वनांचल ग्रामवासी छात्र/छात्राओं तथा युवा अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती, बी.एस.एफ, आई.टी.बी.पी. एवं अन्य थल सेना भर्ती रैली की निशुल्क तैयारी पुलिस फोर्स अकैडमी कबीरधाम के माध्यम से कराया जा रहा है, साथ ही खिलाड़ी छात्र/छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बड़ा कर अपना तथा जिले का नाम रोशन करने तैयारी कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कबीरधाम पुलिस के नक्सल सेल में पदस्थ महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे के दिशा निर्देश पर बूस्ट एंड कैम्प्रोन कंपनी के माध्यम से लेह लद्दाख में आयोजित विंटर चैलेंज कंपटीशन 11 जनवरी से 19 जनवरी 2022 का आयोजन किया गया था। जो युठी कांगरी लेह की बर्फ से ढके चोटियों पर 6080 मीटर 19914 फीट की ऊंची चोटी की चढ़ाई का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें पूरे भारत के 09 अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 02 प्रतिभागियों के द्वारा उक्त लक्ष्य को पूरा किया गया, जिसमें से 01 कबीरधाम पुलिस की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता है। जिन्होंने दिनांक 17 जनवरी 2022 को चढ़ाई प्रारंभ किया था, और 18 जनवरी को रात 10:18 बजे निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच कर कबीरधाम पुलिस का झंडा लगाकर कबीरधाम पुलिस एवं कबीरधाम जिले का नाम रोशन किया है। चढ़ाई के दौरान टेंपरेचर-39 तक पहुंच गया था, बर्फ से ढके चट्टान चढ़ाई के दौरान सरक रहे थे जिससे कई चोटें भी लगी जिसके बावजूद अंकिता के बुलंद हौसले और कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह एवं वन मंडल अधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर के बढ़ाए गए हौसले का मान बनाए रखने हेतु चढ़ाई पूरा कर एक नई मिसाल जिले के सामने प्रस्तुत किया गया है। जिस पर आज दिनांक-24/01/2022 को पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री संजय धुर्वे एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page