G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर 94 उपार्जन केन्द्रों में होगी एक दिसम्बर से धान खरीदी की शुरूआत

पंजीकृत सभी किसानों से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

समर्थन मूल्य पर धान बेचने कबीरधाम जिले में 16761 किसान बढ़े, 97 हजार 341 किसानों ने कराया पंजीयन

कबीरधाम जिले में अब 60 से बढ़कर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र हुआ 86 से बढ़कर 94

कवर्धा, 30 नवम्बर 2020। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत कल एक दिसम्बर से पूरे प्रदेश भर में हो रही है। कबीरधाम जिले में 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समितियों के 94 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू और सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में इस वर्ष 97 हजार 341 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 85 हजार 473 था।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेश में खेती-किसानी को बढ़ावा देने वाली नीतियों जैसे कृषि ऋण माफी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना के कारण बरसों से वंचित किसानों में खेती-किसानी के प्रति रूचि बढ़ी है। राज्य शासन द्वारा संचालित इन योजनाओं के परिणाम मूलक कबीरधाम जिले में पिछले वर्षों की तुलना में धान का रकबा में 8 हजार 349 हैक्टेयर और 16 हजार 761 किसानों की बढोतरी हुई है। जिले में 72 हजार 414 किसानों को सुगमता से खेती-किसानी करने के लिए राज्य शासन की कृषि-धान बीच ऋण योजना के तहत 3 सौ 49 करोड़ रूपए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया गया है। जिले में धान का रकबा और किसानों की संख्या की बढोतरी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुरूप मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के पहल पर जिले में इस वर्ष 30 नए प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति का गठन किया गया है। इसी प्रकार 8 नए धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिले में अब 60 से बढ़कर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र 86 से बढ़कर 94 हो गया है। जिले में नए प्राथमिक कृषि साख सहकारी और उपार्जन केन्द्र बढ़ने से किसानों को और अधिक सुविधाएं मिलेगी, धान बेचने के लिए दूरी तय नहीं करना पडे़गा, इससे किसानों के कृषि लागत भी कम होगी।

पंजीकृत सभी किसानों की होगी धान की खरीदी, ग्रामवार किसानों का काटा जाएगा टोकन

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कबीरधाम जिले में धान खरीदी के लिए बनाए गए 94 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में स्तरीय नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा निर्देशों के अनुरूप 1 दिसम्बर 2020 से आगामी 31 जनवरी 2021 कुल 2 माह की अवधि में धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि इन दो माह में जिले के सभी पंजीकृत छोटे और बड़े किसानों का धान खरीदी की जाएगी। सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जा सके, इसके लिए पंजीकृत किसानों को उनके रकबा के आधार टोकन देने सुविधा बनाई गई है। जिले में 80 प्रतिशत ऐसे किसान है जिनके पास ढेड हैक्टेयर से कम है, इसी प्रकार बीस प्रतिशत ऐसे किसान है, जिनके पास ढेड हेक्टेयर से अधिक है। सभी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सरलता और शांतिपूर्ण ढंग से हो सके इसके लिए डेढ़ हैक्टेयर वालों किसानों से धान एक बार में खरीदी की जाएगी। बड़े किसानों से उनके हैक्टेयर के आधार पर टोकन जारी कर सभी किसानों से धान खरीदी करने की व्यवस्था बनाई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर उपर्जान केन्द्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के पंजीकृत किसानों से अलग-अलग तिथियां में धान का टोकन जारी करने और खरीदी करने की व्यवस्थाए बनाई गई है, ताकि किसी भी पंजीकृत किसानों को अनावश्यक परेशानी ना हो और ना ही किसानों को उपर्जान केन्द्रों में रात गुजारने की कोई नौबत ना आए।

कबीरधाम जिले में पहले दिन 4 हजार किसानों से होगी धान की खरीदी, पिछले वर्ष पहले दिन 511 किसानो से हुई थी खरीदी

राज्य शासन द्वारा जिले के किसानों के लिए 60 से बढ़कर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र 86 से बढ़कर 94 करने के बाद इसका किसानों को लाभ मिलेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के पहले दिन जिले के 94 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिल के 4 हजार से अधिक किसानों को टोकन जारी किया गया है। जबकि पिछले वर्ष धान खरीदी के पहले दिन 511 किसानो से ही धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष प्रत्येक पंजीकृत किसानों को धान खरीदी निर्धारित समय पर हो सके,इसके लिए जिले के सभी धान उपर्जान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित समयावधि से धान की खरीदी सरलता और आसानी से हो सके इसके लिए 70-30 का रेसो बनाया गया है। इस आधार पर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। डेढ़ हेक्टेयर से कम 80 प्रतिशत किसानों और इससे अधिक हैक्टेयर वाले किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। इसी का परिणाम है कि पहले दिन 4 हजार से अधिक किसानों का धान खरीदी की जाएगी। जिले में टोकन के आधार पर सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
समाचार क्रमांक – गुलाब डड़सेना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page