एनकाउंटर में मारा गया यूपी का मोस्ट वांटेड विकास दुबे, हथियार छीनने की कोशिश में पलटा STF का वाहन


Image Source : INDIA TV
कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे एन्काउंटर में मारा गया है। विकास दुबे को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही यूपी एसटीएफ का वाहन कानपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी वाहन में विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6:30 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई। इसके बाद इसे लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां 7:55 पर डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि विकास ने वाहन पलटने के बाद पुलिस कर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें विकास दुबे की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर के पास ही हुआ है। अब से कुछ देर पहले ही यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर टोल प्लाजा के पास से गुजरी थी।
बता दें कि कल ट्रांजिट रिमांड के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश एसटीएफ 2 गाडियों में उज्जैन आई थी। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ के साथ उज्जैन पुलिस भी यूपी बॉर्डर तक आई थी।
Kanpur: One of the vehicles of the convoy of Uttar Pradesh Special Task Force (STF) that was bringing back #VikasDubey from Madhya Pradesh to Kanpur overturns. Police at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/ui58XBbd82
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब गाड़ी आ रही थी तब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसका फायदा उठाकर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने विकास को रोकने की कोशिश में गोलीबारी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी डॉक्टर जांच कर रहे हैं।