G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarh

एक बार फिर छत्तीसगढ़ की युवती बनी हवस का शिकार, दोस्तों के साथ मिलकर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म

बिलासपुरः रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद, इसके देश में ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व महिलाएं को हवस का शिकार बना रहे है। एैसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आया है। जहां तीन युवकों ने एक युवती को हवस का शिकार बना लिया। बता दें कि यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने मौसी के घर से अपनी सहेली को खाना खिलाकर घर वापस लौट रही थी। तभी शनिचरी रपटा के पास आरोपी सनी उर्फ अश्वनी यादव आया और युवती को अपने साथ चलने को कहा। युवती के मना करने के बाद आरोपी सनी ने जबरदस्ती उसे नदी में ले गया। यहां पहले से दो आरोपी मौजूद थे। जिसके बाद इन तीनों ने युवती का मुहं दबाकर जबरदस्ती शारिरीक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।

घटना के बाद युवती थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के साथ ही पीड़िता का बयान नायब तहसीलदार के समक्ष दर्ज कराया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page