एक आरक्षक नें मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष में 12 महीने का वेतन कर दिया दान…


छत्तीसगढ़ बिलासपुर। वैश्विक आपदा कोरोना काल में जांजगीर चांपा जिले में पदस्थ एक आरक्षक पुष्पराज सिंह ने अपने एक वर्ष का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा कर पुलिस विभाग का नाम रौशन किया है वरन तमाम ऐसे अधिकारी कर्मचारियों के लिए एक संदेश देते हुए मिशाल कायम की है।
पुष्पराज सिंह ने अपना वेतन देकर एक सराहनीय पहल की शरुआत की है। मूलत: मुंगेली जिले के ग्राम मदनपुर के रहने वाले पुष्पराज सिंह वर्तमान में जांजगीर चांपा जिले में आरक्षक पद पर पदस्थ हैं। जो कोरोना जैसी महामारी में अपनी ड्यूटी तो मुस्तैदी के साथ कर ही रहे है। साथ ही उन्होंने राहत कोष में अपनी उपस्तिथि दर्ज करा कर जांजगीर चांपा जिले में एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की हैं। पुष्पराज सिंह द्वारा एक वर्ष का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा के बाद इस पुनीत कार्य के लिए उनको धन्यवाद देने वालों का तांता लग गया हैं।
कोरोनो महामारी के मद्देनजर जब एक पुलिस विभाग का आरक्षक इस संकट की घड़ी को समझ सकता है तो हम सब,क्यों नही। वर्तमान दौर मानव जाति के लिए संकट भरा गुजर रहा हैं। जिसमें मानव को ही मानवता के लिए आगे आना होगा। अभी तक शास्त्रों में हमने पढ़ा था की भगवान इंसान के रूप में ही आकर मदद करता हैं। यह वही समय है जब इन्सान को भगवान बन कर खुद की मदद करना हैं। वर्तमान समय में हमारी सरकार आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है यह बात हम सब समझते है ऐसे में गाँव, शहर में गरीब के लिए दो वक्त की रोटी के साथ आने वाली मुसीबत से निपटने के लिए हमे हमारी सरकार के साथ भी खड़े होने की आवश्यकता है।
