G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों की पेंशन महाराष्ट्र सरकार ने की बंद

Emergency prisoners pension scheme discontinued by Maharashtra government
Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 1975-77 के दौरान देश में लागू इमरजेंसी के समय के कैदियों को दी जाने वाली पेंशन की योजना बंद कर दी है। यह पेंशन योजना उस दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के तहत पकड़े गए लोगों से संबंधित थी। 

जुलाई 2018 में लागू की गई इस पेंशन योजना पर राज्य सरकार 41 करोड़ रुपये सालाना खर्च कर रही थी। इस योजना को तत्कालीन भाजपा शासनकाल में लागू किया गया था। 

एक सरकारी संकल्प (जीआर) में शुक्रवार को कहा गया कि इस योजना को कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए वित्तीय संकट के बीच ‘अनुचित खर्च’ पर अंकुश लगाने के लिए बंद किया जा रहा है। लाभार्थियों को पेंशन के रूप में प्रति माह 10,000 रुपये मिल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page