G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे आतंकी: भारतीय सेना

Terrorists planning to target Amarnath Yatra: Indian Army
Image Source : FILE

श्रीनगर। भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन सेना यह सुनिश्चित करेगी कि वार्षिक तीर्थयात्रा शांतिपूर्वक हो। पत्रकारों से बात करते हुए, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर कमांडर, ब्रिगेडियर वी.एस. ठाकुर ने कहा कि जानकारी मिली है कि आतंकवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कहीं यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास जानकारी है कि आतंकवादी यात्रा को निशाना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन हमारी अपनी तैयारी है और हम यात्रा को बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक होना सुनिश्चित करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़, जिसमें वलीद नामक एक पाकिस्तानी सहित तीन आतंकवादी यात्रा शुरू होने से पहले ही मारे गए, सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को संदेश है कि सेना किसी भी प्रकार की बाधा के बिना अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page