G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

नगर पंचायत बोड़ला के युवकों ने बेजुबान पशु पक्षियों को अक्षय तृतीया के दिन भोजन के रूप में बांटे खीर-पूड़ी

नगर पंचायत बोड़ला के युवकों ने बेजुबान पशु पक्षियों को अक्षय तृतीया के दिन भोजन के रूप में बांटे खीर-पूड़ी

कवर्धा/बोड़ला : बोड़ला नगर के युवाओं ने शुक्रवार को सड़क पर विचरण करने वाले कुत्ता-बंदर व गायों की भूख मिटाने के लिए थोड़ा प्रयास किया युवाओं का मानना है आपदा की घड़ी में सर्वाधिक संकट में यह बेजुबान हैं। लॉकडाउन में इंसानों का काम किसी तरह चल रहा है, पर सड़क पर विचरण करने वाले बेसहारा पशुओं पर ध्यान किसी का नहीं है।


लोगों से कर रहे अपील-जीवों के लिए भी बनाएं रोटियां

नगर के युवाओं न इसके साथ लोगों से अपील भी कर रहा है कि अपने भोजन के साथ-साथ कुछ रोटियां जानवरों के लिए भी तैयार करें। ताकि उनकी भी भूख मिट सके। बोड़ला नगर के युवाओं ने सड़क पर विचरण करने वाले कुत्ता, बंदर व गायों की भूख मिटाने के लिए अभियान चलाने की सोच रहे है। वह जन सहयोग व कुछ निजी स्तर पर इनके लिए रोटी, ब्रेड व कुछ फल एकत्रित हो सके । उसे इन जानवरों को देकर इनका पेट भरा जा सके युवाओं का मानना है आपदा की घड़ी में सर्वाधिक संकट में यह बेजुबान हैं।
नगर के एक युवा गौ सेवक ने नाम नही छापने की शर्त पर कहा है
बोड़ला नगर के बहुत सारे ऐसे घर है जिनके घर से गौ माता और कुत्ते वगेरह का भोजन का व्यवस्था हो जाता है
और अन्य सभी लोगो से भी हमारे पेपर के माध्यम अपील कर रहे है घर पर खाना थोड़ा एक्स्ट्रा बनाये ताकि बेजुबानों के लिए कुछ राहत हो सके

लॉकडाउन में आमजन की जरूरतें पूरी होती रहें, इसके लिए शासन-प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हैं, लेकिन सड़कों पर घूमने वाले बेजुबानों का पेट कैसे भरेगा इस पर शायद ही किसी का ध्यान गया हो। ऐसे जानवरों का दर्द अगर किसी ने समझा है तो वह नगर की सोहन यादव व बिचपारा के युवाओं ने। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के भोजन-पानी का इंतजाम कर रहें हैं। आज पशुओं को भोजन देने में विशेष सहयोग सोहन यादव(शिक्षक) बैरख, जीवन यादव, (पत्रकार) संदीप गुप्ता, गणेश पटेल,मुकेश साहू,सूरज ,दीनू,भरत बैशाखू नवनीत रामा दीपक नीलेश गोलु हल्कू आदि का सहरानीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page