G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

डॉक्टर चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दिया युवा नेता कांग्रेस इंज़ीनियर योगेश्वर चन्द्राकर ने

डॉक्टर चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दिया युवा नेता कांग्रेस इंज़ीनियर योगेश्वर चन्द्राकर ने

कुंडा,डॉक्टर चरणदास महंत ( पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ) को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दिए डॉक्टर चरणदास महंत को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी का मंशा स्पष्ट है कि एक ताकतवर और कुशल प्रशासक रणनीतिकार को आगे की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से कांग्रेस पार्टी को ताक़त मिलेगी ।

आगामी आम चुनाव लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये बहुत महत्वपूर्ण कदम है और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से उबरने के लिए अपने सबसे अनुभवी नेता और महान रणनीतिकार को मैदान में उतार कर ये बता दिया कि भाजपा जैसे पार्टी से निपटने के लिए एक अच्छे प्रशासक की कांग्रेस को बहुत ज़रूरत है।

इंज़ीनियर योगेश्वर चन्द्राकर ने बताया की डॉक्टर चरणदास महंत के नेता प्रतिपक्ष बनने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हर्षोल्लास का माहौल है और कांग्रेस पार्टी को डॉक्टर महंत जैसे महान नेता के आने से आत्मविश्वास में एक अलग परिवर्तन आएगा और कांग्रेस पार्टी मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page