G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सेवा सप्ताह अंतर्गत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सेवा सप्ताह अंतर्गत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान


पंडरिया;- नेहरू युवा केंद्र कवर्धा छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत कुंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान किया गया। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद ने कहा स्वच्छता हम सबके लिएअत्यंत आवश्यक है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संदेश आज हम सबको स्वच्छता के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने स्वच्छता के लिए अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं।और हमेशा उनका कथन था कोई भी कार्य स्वयं से प्रारंभ होना चाहिए। आज वर्तमान समय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा भारत देश स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सेवा सप्ताह रूप में स्वच्छता अभियान कर मनाया जा रहा है जिसमें हम सबको बढ़ चढ़करहिस्सा लेना है और अपने घर आसपास सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करना है। हमारा वातावरण स्वच्छ रहे। हमारा शरीर भी स्वस्थ रहे ।गागंदगी से ही बीमारी उत्पन्न होता है ।बीमारी को से खत्म करना है तो हमें स्वच्छता को विशेष महत्व देना है। अपने दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को लाना है।और प्रतिदिन हमें स्वच्छता अभियान अपने आसपास घर अपने शरीर की सफाई करना चाहिए ताकि हम सब हमेशा स्वस्थ रहें।इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुलेश्वर निर्मलकर लैनदास मोहले,पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पुरुषोत्तम निर्मलकर युवा मंडल से मनोहर निषाद,नागेश्वर कश्यप,रोहित निर्मलकर,भागवत,सूर्या,ब्रिजेश,महादेव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page