युवा जनपद सदस्य अमित चंद्रवंशी बने भाजपा युवा मोर्चा पांडातराई–मोहगांव मंडल के अध्यक्ष

युवा जनपद सदस्य अमित चंद्रवंशी बने पांडातराई–मोहगांव मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

कवर्धा : रविवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन व जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पीयूष ठाकुर के निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा पांडतराई–मोंहगांव मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी को बनाया गया बता दे कि वर्तमान में अमित चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा के अन्तर्गत सबसे युवा जनपद सदस्य है,वे लोगो से जुड़ कर उनके हितों के कार्यों को देखते हुए व पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्मठता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पार्टी के सदस्यो के द्वारा सर्व सम्मति से पांडातराई–मोहगांव भाजपा युवा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं नवनिर्वाचित भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ने कहा कि हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे. पार्टी द्वारा मुझे दिये गये इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा. अपने पार्टी के प्रति कार्यों का सही तरीके से निर्वहन करने का भरोसा दिया साथ में उन्होंने आगे कहा, ‘मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए उन्होंने संगठन के पदाधकारियों के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया कि पार्टी ने उनको इतना बड़ा दायित्व विश्वाश जताया है, जिस पर अमित चंद्रवंशी ने ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही।वहीं अमित चंद्रवंशी के अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र के जनता सहित मंडल और जिला भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यो ने शुभकामनाएं दिए।