G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता भूपेश वर्मा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता भूपेश वर्मा

कवर्धा : 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जिला में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी जगह ध्वजारोहण किया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान शहीदों को याद कर उनको नमन किया गया। इसी कड़ी में ग्राम बैहरसरी हाई स्कूल बैहरसरी में ध्वजारोहण किया गया जिसमें युवा कांग्रेस नेता भुपेश वर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम पुजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया।इसके बाद उपस्थित सभी जनों ने ससम्मान राष्ट्रगान गाया। छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का बधाई दीया। युवा कांग्रेस नेता भूपेश वर्मा ने बताया कि ग्राम बैहरसरी में ध्वजारोहण किया एंव कैबिनेट मंत्री और कवर्धा प्रभारी टीएस बाबा जी के साथ मुलाकात कर विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल हुए। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियो को भारत की 75 वी आजादी के वर्ष गाठ स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दिया गया। 75वां स्वतंत्रता दिवस में गरिमामय तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आसमान पर तिरंगा आन-बान-शान से लहराया। एक सराहनीय पहल है, जो राष्ट्र प्रेम के भाव को जागृत करता है । इस दौरानऔर शिक्षक सुनील कुमार केशरी, अश्विनी सोनी, मिथलेश धावड़े ,गायत्री वर्मा ,जागेश्वरी साहू तोकुराम चन्दवशी ,हर्ष मानिकपुरी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page