हरेली त्यौहार के अवसर में युवा कांग्रेस कवर्धा के कार्यकर्ता भुपेश वर्मा ने किया वृक्षारोपण

हरेली त्यौहार के अवसर में युवा कांग्रेस कवर्धा के कार्यकर्ता भुपेश वर्मा ने किया वृक्षारोपण
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस कवर्धा के कार्यकर्ता भुपेश वर्मा के द्वारा ग्राम बैहरसरी के मुख्य मार्ग में वृक्षारोपण किया गया,और बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ परंपराओं के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पे वृक्ष लगाना भी जरूरी है।हमारे युवा कांग्रेस कवर्धा के सभी कार्यकर्ता अपने अपने गांव में वृक्षारोपण कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस के नेता भूपेश वर्मा ने बताया कि हमें आज के दिन सिर्फ पेड़ लगा देने भर से संतोष नही कर लेना चाहिए। लगाए गए पेड़ की देखभाल अगले पांच वर्षों तक करना भीअत्यंत आवश्यक है। सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सभी को सामूहिक तौर पर प्रयास करना ही होगा। संताल परगना की संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण काफी महत्वपूर्ण है। जल ,जंगल और जमीन के साथ ही स्वच्छता को लेकर भी यहां के लोग काफी संवेदनशील रहे हैं। वर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की महत्ता तो हमलोग महसूस कर चुके है। अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाकर मानव व मानवेत्तर प्राणी की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी ग्रह पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है। पर्यावरण हमारा पोषण करता है। हमें जीवित रहने में मदद करता है। हम हवा, पानी और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।