G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

बोड़ला। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख वि.ख. बोड़ला में विश्व एड्स दिवस मनाया गया।जिसमें शाला परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि विश्व एड्स दिवस मानने का उद्देश्य HIV संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रधानपाठक काशी राम धुर्वे ने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अकसर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ,इस दिन का निरीक्षण करते है।

संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम है जो HIV वायरस से फैलता है और विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर को बीमारी से पीड़ित लोगों को समर्थन दिखाने और बीमारी से जान गंवाने वालों को याद करने के लिए मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1988 में 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में घोषित किया। हर साल विश्व एड्स दिवस की थीम अलग अलग होती है।कार्यक्रम में जयंत्री मंडावी पटवारी, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता श्यामबती मसराम एवं शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं सभी विद्यार्थियों द्वारा एड्स के “लोगो” का मानव श्रृंखला बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page