G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

महिलाओं को उनके हक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, साहस और सफलता का उत्सव है- श्रीमति शर्मा

खैरागढ़ : अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव विजय कुमार होता के निर्देशानुसार
रविवार को ग्राम पेंड्री कला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता शिविर का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि शर्मा ने कहा कि हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं है बल्कि बल्कि उन करोड़ों महिलाओं के संघर्ष साहस और सफलता का उत्सव है जिन्होंने अपनी मेहनत से इतिहास की दिशा बदल दी, आज की महिला अब केवल घर की चार दिवारी तक सीमित नहीं है बल्कि वो नए भारत की शिल्पकार बन चुकी है, शिक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक और खेल के मैदान से लेकर युद्ध के मैदान तक भारतीय महिलाओं ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है आगे श्रीमती शर्मा ने कहा इस महिला दिवस पर हम न केवल उनकी उपलब्धियां का जश्न मनाएं बल्कि एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहां हर बेटी को अपने सपने सच करने का समान आसमान मिले।
आगे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आकांक्षा खलखो ने उपस्थित महिलाओं को संबंधित संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा
संचालित योजनाओं की जानकारी हो, इसलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, मोटर यान अधिनियम, दहेज प्रताड़ना निवारण अधिनियम, पीसीपीएनडीटी एक्ट, समेत सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ होने वाली छेड़छाड़, कार्य स्थल पर सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई।
आगे पैरालीगल वॉलिंटियर
गोलूदास द्वारा उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005, निशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,महिलाओं के भरण पोषण संबंधित कानून के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याएं/प्रश्न न्यायधीश गणों के आगे रखी जिसका समाधान बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों , महिलाओं एवं ग्राम पंचायत पेंड्री कला के सरपंच भानसिंह सचिव सभी का आभार महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना विभाग खैरागढ़ द्वारा प्रकट किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण, न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गण ग्रामीण महिला समूह आसपास गांव की महिलाएं बड़ी संख्या महिलाएं में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page