ChhattisgarhKabirdham

वृक्षारोपण कर महिलाओं ने गांव को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

वृक्षारोपण कर महिलाओं ने गांव को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया – विकासखंड के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में प्राचार्य संतोष कुमार साहू के मार्गदर्शन में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर गांव के महिलाओं ने वृक्ष आरोपित कर हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम मां शारदे की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई। शिक्षिका प्रतिमा शर्मा ने कहा कि विश्व वानिकी दिवस का उद्वेश्य है कि देश की राष्ट्रीय निधि को बचाए और इनका सुरक्षा करे।

हमे वृक्षारोपण अर्थात पेड़ पौधे लगाना को बढ़ावा देना है।शिक्षिका शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि जल और वन है तभी कल सुरक्षित है। जीवन में जल और वन दोनों बहुत ज़रूरी है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना बेबुनियाद है। आइए हम सभी मिलकर गांवों को हरा भरा बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण माताएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन,शिक्षिकाओं ने मिलकर शाला परिसर मे स्मार्ट माता सीमा पटेल, सावित्री ने वृक्षा रोपण कर लोगो को जागरुकता का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य संतोष कुमार साहू, सीएसी एस पी डडसेना प्रधानपाठक बी आर बांधकर, पवन कुमार चांदसे, व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदीवान, महेंद्र कंठले,शिक्षिका ज्योति ध्रुव, प्रतिमा शर्मा, शिखा श्रीवास्तव, अहिल्या यादव ,अर्चना केशरवानी,अगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू पटेल, उषा देवी कुर्रे, सावित्री जांगड़े, सीमा पटेल, चैतीबाई , मंजू सीमा पनागर,एवम ग्राम के उत्कृष्ट महिलाएं ,जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page