G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजानवागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मिली मंजूरी

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, जिले में स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार से वनांचल में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजति बैगा एवं आदिवासी परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजानवागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मिली स्वीकृति

जिले में अब 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे

कवर्धा, 19 सितंबर 2025। कबीरधाम जिले ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और एक कदम आगे बढ़ाया है। जिले के शहरी इलाकों से लेकर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार की पहल लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की सक्रियता के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और गुणवत्ता दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल एवं प्रयासो से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजानवागांव में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार बोड़ला विकासखंड के विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन की स्वीकृति मिली है। इससे जिले में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 24 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी।

अस्पताल के उन्नयन के साथ-साथ 49 नए पदों की भी मिली स्वीकृति

राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अस्पतालों के उन्नयन के साथ-साथ नए पदों की भी स्वीकृति दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 37 पद और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 12 पद मंजूर हुए हैं। इस तरह कुल 49 पदों को स्वीकृति दी गई है। इनमें खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, ओटी टेक्नीशियन, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, स्टाफ नर्स, डेंटल असिस्टेंट, सहायक ग्रेड-2, फार्मासिस्ट ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3, डेसर ग्रेड-1, डेसर ग्रेड-2, वाहन चालक, वार्ड ब्वाय, आया, वृत्य, धोबी, चौकीदार और स्वीपर तक सभी आवश्यक पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा।

हर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि अस्पतालों के उन्नयन से कबीरधाम को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। सरकार का उद्देश्य है कि हर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि राजानवागांव उप स्वास्थ्य केंद्र अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाएगा और बोड़ला ब्लॉक के बैगा बाहुल्य तारेगांव जंगल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करेगा। इससे उन आदिवासी परिवारों को बहुत राहत मिलेगी, जिनके घर में बीमार पड़ने पर मरीज को शहर लाने में ही आधा दिन बीत जाता था। अब इलाज पास में ही मिलेगा।

जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

इस स्वीकृति बाद कबीरधाम जिले में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इसे कबीरधाम को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक पहल बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page