

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आपका सहयोग चाहिए, अगर आपका सहयोग मिलता रहा और अस्पताल की व्यवस्था काबू में रही तो लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन अगर अस्पतालों की व्यवस्था कंट्रोल से बाहर हो गई तो लॉकडाउन लगाना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना को हराने के लिए उससे ज्यादा स्पीड से वैक्सिनेशन शुरू करना चाहिए। हमारी वैक्सिनेशन की गति बहुत धीमी है।

