G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा गारंटी देगी क्या अबकी बार का विधेयक फिर राजभवन में कैद नहीं रहेगा? – दीपक बैज

धर्मांतरण भाजपा के लिए राजनैतिक हथियार, वह निदान नहीं चाहती

रायपुर/19 मार्च 2026। धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भाजपा का राजनैतिक प्रोपोगंडा मात्र है। इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद भी भाजपा धर्मांतरण के मामले में केवल राजनीति करेगी। 2006 में भाजपा ने रमन सरकार के समय भी धर्मांतरण को लेकर विधेयक विधानसभा में पारित कराया था। 20 सालों तक वह राजभवन में कैद रहा, जबकि अनेक वर्षों तक केंद्र, राज्य में भाजपा की सरकारे थी, भाजपा केवल जनता को दिखाने के लिए कानून बनाने का स्वांग रचती है। हकीकत में वह धर्मांतरण को बढ़ावा देती है ताकि वह ध्रुवीकरण की राजनीति कर सके। भाजपा गारंटी देगी क्या अबकी बार का विधेयक फिर राजभवन में कैद नहीं रहेगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जबरन धर्मांतरण को सुप्रीम कोर्ट ने देश के लिये बड़ी समस्या बताया था, तथा कानून बनाने के लिये केन्द्र से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद केन्द्र में बैठी मोदी सरकार का यह कर्तव्य बन जाता है कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वह पूरे देश में एक कानून बनाये। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को एक साल से अधिक हो गया, लेकिन मोदी सरकार इस पर मौन है। भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण को लेकर देश भर में अफवाह फैलाने और राजनीति करने का काम करती है। जब इस मामले में ठोस पहल करने या कानून बनाने की बात आती है तब भाजपा की नीयत में खोट साफ नजर आता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती देती है वह धर्मातरण को लेकर विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धर्मातरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार में कितने चर्च बने थे और कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के दौरान कितने चर्च बने थे, स्थितियों स्पष्ट हो जायेंगी। भाजपा जनता पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार रहती है वे स्वयं धर्मातरण को बढ़ावा देती है ताकि इस मुद्दे पर बयानबाजी करके मतों का ध्रुवीकरण कर सके। भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुत्व से, सनातन से कोई मतलब नहीं है। वो अपनी राजनीति करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चीजों को प्रचारित प्रसारित करती है। छत्तीसगढ़ में भी धर्मांतरण की जो बातें उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page