पीएम आवास के हितग्राहीयो को क़िस्त क्यों नही दे रही है डबल इंजन की सरकार
छ महीना से घर तोड़कर पीएम आवास की क़िस्त के लिये भटक रहे हितग्राही किराये में रहने मजबूर
रायपुर/22मार्च 2026/पीएम आवास के हितग्राहियों को तत्काल किस्त देने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पीएम आवास के हितग्राहीयों को मकान बनाने क़िस्त की राशि नही मिली है।सरकार पर भरोसा कर के पीएम आवास बनने का सपना सँजोये हजारों हितग्राहियों ने अपना कच्चा मकान को तोड़ दिया।अब स्थिति ये है कि क़िस्त नही मिलने के कारण किसी के मकान का सिर्फ कालम डला है तो किसी के मकान तीन फीट तक ईंटों से जोड़ाई हो पायी है तो किसी का मकान छत ढलाई के लिये पैसा के कारण अटका हुआ है।जिसके कारण हजारों हितग्राही पिछले छ महीने से किराये के मकान में रहने मजबूर है।ये डबल इंजन सरकार की मनमानी के कारण हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा डबल इंजन की सरकार पीएम आवास में अपनी उपलब्धि बताने मोदी के साथ फ़ोटो लगाकर बड़ी बड़ी विज्ञापन बोर्ड जगह जगह लगाई है जबकि धरातल में पीएम आवास की क़िस्त के लिए हितग्राही भटक रहे है।क़िस्त नही मिलने के कारण निर्माण का खर्चा बढ़ गया है।हितग्राही कर्ज लेकर मकान निर्माण कराने एवं मजदूरों का पारिश्रमिक भुगतान करने मजबूर है।सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।हवा हवाई दावों के बजाये क़िस्त का भुगतान तय समय मे हो ये सुनिश्चित करे।जिन हितग्राहियों को बीते छ माह से एक भी क़िस्त नही मिला है उन्हें एक मुश्त पूरी राशि का भुगतान करे ताकि हितग्राही बारिश से पहले अपना मकान का निर्माण कार्य पूरा क़राकर किराये के मकान से अपने घर मे रहना शुरू कर सके।ये सरकार की जवाबदेही है।
धनंजय सिंह ठाकुर
वरिष्ठ प्रवक्ता


