BemetaraChhattisgarh

बेमेतरा: तहसील स्तर रामायण में विनय मानस मंडली भिलौरी रही प्रथम

बेमेतरा: तहसील स्तर रामायण में विनय मानस मंडली भिलौरी रही प्रथम


AP न्यूज़ बेमेतरा: छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर, जनपद शक्ति केंद्र स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर चयनित विजेता को राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता शिवरीनारायण में सम्मिलित होंगे ।30 मार्च 2022 को बेरला तहसील स्तर का प्रतियोगिता ग्राम कुसमी में हुआ जिसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विनय मानस मंडली भिलौरी तहसील बेरला प्रथम स्थान रहे,द्वितीय शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी एवं तृतीय स्थान में जय छत्तीसगढ़ मानस मंडली कोदवा रही। ज्ञात हो कि विनय मानस मंडली सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में विख्यात मंडली है जो अपनी व्याख्या एवं संगीत के लिए सुप्रसिद्ध है जहां भी प्रतियोगिता होता है सभी जगह प्रथम स्थान में नाम आता है उक्त मंडली छत्तीसगढ़ के अलावा अनेक राज्यों में भी अपनी प्रस्तुति प्रतिभा दिखाते रहते है और बेमेतरा जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। मंडली के सदस्य बांसुरी वादक छगन लाल साहू, मुख्य गायक पंचराम साहू, व्याख्याकार रोहित कुमार गंधर्व, तबला वादक ईकेश साहू सदस्य हैं। विनय मानस मंडली को बधाई देने वालों में जिला मानस संघ के अनिल रजक, डॉ ओमकार चंद्राकर, सुनील साहू, प्रभु साहू, राजेश सिन्हा, टीका राम साहू, मेहतरू राम ध्रुव, धनेश वर्मा, रिझन सिंह सेन, विनोद साहू, बलराम साहू, विष्णु साहू, बिहारी लाल यादव,केहर यादव,नोहरदास मानिकपुरी,बसंत साहू, संतोष साहू, आगम मानिकपुरी, सहित अनेक लोगों ने विनय मानस मंडली के सदस्य एवं मंडली के प्रति आभार जताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page