ChhattisgarhKabirdham

ग्राम पंचायत रौहा के ग्रामवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया ने ग्राम रौहा बस्ती अंदर जाने वाले मार्ग पर रोड निर्माण हेतु अनुविभागीय अधिकारी रा. पंडरिया को ज्ञापन सौंपा

News Ad Slider
Advertisement

ग्राम पंचायत रौहा के ग्रामवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया ने ग्राम रौहा बस्ती अंदर जाने वाले मार्ग पर रोड निर्माण हेतु अनुविभागीय अधिकारी रा. पंडरिया को ज्ञापन सौंपा

AP न्यूज़ पंडरिया : ग्राम पंचायत रौहा के ग्रामवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया ने ग्राम रौहा बस्ती अंदर जाने वाले मार्ग पर रोड निर्माण हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को ज्ञापन सौंपा,यूवा मोर्चा के अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने बताया कि रौहा के बस्ती अंदर जाने वाले रोड अत्यंत खराब हो चुका है बरसात में कीचड़ हो जाता है जिससे आवागमन बहुत ही मुश्किल हो गया है रास्ते में कीचड़ होने के वजह से किसान कार्य व छात्र-छात्राओं को स्कूल आने जाने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

स्कूल जाते समय स्कूल ड्रेस पर कीचड़ लग जाता है ग्रामवासी मोटरसाइकिल पर आने-जाने से रोज गिर रहे हैं जिससे चोट भी आ रही है भविष्य में दुर्घटना ना हो इसलिए वहां जल्द से जल्द रोड निर्माण कराया जाए रोड निर्माण नहीं होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के द्वारा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री गजपाल साहू, सांसद प्रतिनिधि चंद्र कुमार सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह ठाकुर, महामंत्री झयकुमार चंद्रवंशी ,टीकम निर्मलकर, रंजीत चंद्रवंशी,शैलेंद्र साहू, सुदर्शन साहू, मथुरा चंद्रवंशी, रामकुमार चंद्रवंशी, सेवक निर्मलकर, गणेश चंद्रवंशी, थानुराम साहू, नीरज चंद्रवंशी, आकाश चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, लतीफ खान, धर्मराज मानिकपुरी, पोषण साहू, मनोज श्रीवास, घनश्याम साहू, शत्रुघन सिंह, राकेश टेकाम, राग चंद्रवंशी, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page