भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम की जिला अध्यक्ष नियुक्त हुईं विजयलक्ष्मी तिवारी


भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम की जिला अध्यक्ष नियुक्त हुईं विजयलक्ष्मी तिवारी
कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा जारी नई सूची में कवर्धा (कबीरधाम) जिले के लिए श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से की गई है तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी संगठन में सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति से कबीरधाम जिले में भाजपा महिला मोर्चा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा संगठनात्मक विस्तार, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगा।
नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले के भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
