G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

ट्रांसफार्मर से बिजली तेल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

ट्रांसफार्मर से बिजली तेल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बोड़ला। बोड़ला थाना अंतर्गत पिछले कई दिनों से ग्रामीण लगातार खंभों में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली तेल चोरी करने की शिकायत कर रहे थे, आखिरकार बोडला पुलिस शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी के पास से पुलिस ने 143 लीटर विद्युत तेल बरामद किया है।

पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर में से बिजली तेल चोरी की घटना सामने आ रहा था, जिसकी शिकायत लोगों ने थाने में भी किया था, तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रहा था। बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जिससे पूछताछ करने पर ठीक से जवाब नहीं दे पाया, छानबीन करने पर आरोपी के पास से चार बड़े गैलन में कुल 143 लीटर बिजली तेल बरामद किया है।

लाइट जाने के बाद करता था चोरी

बता दें कि बोड़ला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रात्रि में गस्ती के दौरान आरोपी जाफर खान (31) राजस्थान को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ट्रांसफार्मर से 143 लीटर विद्युत ऑइल चुराया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया हैं, जिसकी कीमत 11440 रु रुपये हैं।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बोड़ला व्यास नारायण चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक सोमनाथ मेरावी, गिरीश तिवारी,आरक्षक संतोष कुमार ,नन्हे नेताम, संजीव वैष्णव,राकेश बंजारे, राजकुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page