G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

जिला साहू संघ के जिला मीडिया प्रभारी बने वेद साहू,सामाजिक पदाधिकारियों का जताया आभार।

जिला साहू संघ के जिला मीडिया प्रभारी बने वेद साहू,सामाजिक पदाधिकारियों का जताया आभार।

कवर्धा:- कबीरधाम जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष पतिराम साहू और जिला महामंत्री धरम साहू,अशोक साहू के द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओ को दायित्व सौंपा गया है।जिसमे पोंडी निवासी वेद साहू को जिला साहू संघ के मुख्य संगठन में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति प्रदान किया गया है।दरअसल वेद साहू के द्वारा पूर्व में तहसील साहू संघ कवर्धा के तहसील मीडिया प्रभारी के रूप में साहू समाज के लिए अपना योगदान दिया गया है।जिसको देखते हुए उनको जिला साहू संघ के जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपने के लिए वेद साहू ने जिलाध्यक्ष पतिराम साहू,जिला महामंत्री धरम साहू,अशोक साहू सहित प्रदेश व जिले के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।जिला मीडिया प्रभारी बने वेद साहू ने बताया कि जिला साहू संघ के द्वारा उनको जो दायित्व सौंपा गया,वह उनका दायित्व पूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज की हर एक गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।जिला साहू संघ के मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जिला महामंत्री धरम साहू,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम साहू,अश्वन साहू,अजीत साहू,ओमकार साहू ने बधाई संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page