G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

वनांचल दिव्यांग संघ का हुआ गठन

पंडरिया। दिव्यांग संघ वनांचल कुकदुर जिला कबीरधाम के द्वारा बैठक आयोजित किया गया है, बड़ी संख्या में दिव्यांग जन उपस्थित हुए। दिव्यांग संघ वनांचल कुकदुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र धुर्वे ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और अपने अधिकार और कर्तव्य की प्रति जागरूक हो, अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दिव्यांगों के योजनाओं को अंतिम दिव्यांग जनों तक पहुंचाने की अपील की ,उनके समस्याओं को सुनें।

अध्यक्ष वीरेन्द्र धुर्वे आगे कहा कि हम दिव्यांग जनों की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की, उनके अधिकार के लिए लडे, सरकार दिव्यांग जनों को पात्रतानुसार स्वरोजगार दिया जाए और सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाए, समस्त पेंशन में बढोत्तरी करने की आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page