ग्राम लोखान में मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया.. जिसमे जनपद अध्यक्ष समुन्द सेवाराम कुर्रे का रहा विशेष सहयोग

ग्राम लोखान में मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया.. जिसमे जनपद अध्यक्ष समुन्द सेवाराम कुर्रे का रहा विशेष सहयोग

AP न्यूज़ पंडरिया : गांवों में मवेशियों को पैर और मुंह की बीमारी के खिलाफ समय पर टीकाकरण की आवश्यकता होती है, जिसे स्थानीय रूप से ‘मुंहपका’ और ‘खुरपका’ के नाम से जाना जाता है। अधिकतर मवेशियों को समय पर टीका नहीं लगने के कारण मवेशियों की मृत्यु हो जाती है। जोकि किसान के लिए दुख की बात एवं धन की हानि होती है। इसलिए शासन प्रशासन के द्वारा मवेशियों का टीकाकरण कराया जा रहा हैं। जिससे मवेशियों को किसी भी प्रकार का बीमारी ना हो और उसे मृत्यु से बचाया जा सके, और कोई बीमारी उसे ना पकड़े। टीकाकरण पूरे भारत के सभी राज्यों में किया जाता है। आज पंडरिया ब्लाक के ग्राम लोखान में जनपद अध्यक्ष समुन्द सेवाराम कुर्रे की उपस्थिति में पूरे ग्राम के मवेशियों को टीकाकरण किया गया। ग्राम वासियों ने टीकाकरण कराने में सहयोग किया एवं जनपद अध्यक्ष समुन्द सेवाराम कुर्रे धन्यवाद दिया । जिसमे सुरेंद्र कुमार साहू,जितेंद्र कुर्रे,चंद्रहास यादव,मैत्री,डॉ. B.L कौशिक ,कन्हैया यादव, पन्ना कुर्रे आदि उपस्थित थे टीकाकरण अभियान संपन्न हुआ।

