अनोखी पहल – शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के तहत स्व. लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम स्कूल में प्राचार्य पवन कुमार ददरया के मार्गदर्शन में विगत दिनों से रेमेडियल क्लासेस का संचालन


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
गंडई/खैरागढ़ /गंडई पंडरिया
शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के तहत स्व. लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम स्कूल में प्राचार्य पवन कुमार ददरया के मार्गदर्शन में विगत दिनों से रेमेडियल क्लासेस का संचालन माध्यमिक स्तर से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक किया जा रहा है l शीत कालीन छुट्टियों में भी रेमेडियल क्लासेस के संचालन में निरंतरता बनी रही । नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्राचार्य पवन कुमार ददरया के सौजन्य से स्वल्पहार के साथ-साथ शाला में आगे की गतिविधियों के लिए शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ चर्चा-परिचर्चा किया गया, जिसमें प्राचार्य महोदय के द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु विशेष प्रयास के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को टीम भावनाओं के साथ कार्य करने निर्देशित किया गया। साथ ही सभी शिक्षक एवं प्राचार्य महोदय के द्वारा पढ़ाई में नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का निर्देश दिया गया। रेमेडियल क्लासेस में संस्था के शिक्षक वी.एन.नागेंद्र( वरिष्ट व्याख्याता), एम. एस. ठाकुर, वी. एन. रत्नाकर, आर. आर. शर्मा, योगेश्वरी तरम, स्मिता दास, जसबीर सिंह, रामकुमार केवट, मनिज दास, स्नेह एक्का, नंदिनी जांगड़े, देवेन्द्र वासनिक, भुवनेश्वरी साव, सुरभी उइके, किरण वर्मा, किरण ठाकुर, सौम्या शर्मा, रीमा देवांगन, मुकेश यादव प्रधान पाठक, दुर्गेश सेन, यश जंघेल, देवचरण, कोमल सिंह, रोहन, रवीश भारती ने अपना अभुतपूर्व योगदान दिया है एवम् निरंतर दे रहे हैं l शिक्षकों के लिपिकीय सहायता के लिए डोमार सिंह राजपूत , आशुतोष देवांगन की हमेशा उपलब्धता रहती हैं। एवं शाला में स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए जागेश्वरी, हेमराज , कल्पना, खेमबाई नेताम, आराधना जगत की भूमिका सराहनीय हैं।


