G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: यातायात पुलिस की अनोखी पहल दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को चिन्हित कर रोड के आस पास एवं पुल पुलिया के समीप उगे झाड़ियों की कराई गई सफाई।


दिनांक-28/12/2021यातायात पुलिस की अनोखी पहल दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को चिन्हित कर रोड के आस पास एवं पुल पुलिया के समीप उगे झाड़ियों की कराई गई सफाई।

वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने दुर्घटनाग्रस्त स्थलों का निरीक्षण कर बचाओ के किए जा रहे हैं आवश्यक उपाय।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में यातायात शाखा प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक इजराइल खान के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों से प्राप्त निर्देश के आधार पर आज दिनांक 28/12/ 2021 को कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे क्रमांक- 30 बिलासपुर रोड जोराताल मोड के आसपास लगातार वाहन दुर्घटनाओं का घटित होने की सूचना प्राप्त हो रही है। जिस का विशेष ध्यान रखते हुए रोड के आस पास उगे झाड़ियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे वाहन चालक को वाहन चलाते समय मोड़ तथा पुल पुलिया स्पष्ट तौर पर दिखे और बढ़ते वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके यह कार्यवाही लगातार अलग-अलग दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्रों में जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में यातायात शाखा प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक इजराइल खान व प्रधान आरक्षक राजेश गौतम का सराहनीय योगदान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page