तहसील साहू संघ पंडरिया के ग्राम मोहतरा में नरोत्तम साहू के नेतृत्व में युवाओं के साथ समाजिक कार्यकर्ता विस्तार संगठन मजबूती को लेकर बैठक संपन्न

तहसील साहू संघ पंडरिया के ग्राम मोहतरा में नरोत्तम साहू के नेतृत्व में युवाओं के साथ समाजिक कार्यकर्ता विस्तार संगठन मजबूती को लेकर बैठक संपन्न
AP न्यूज़ पंडरिया
सामाजिक बैठक जिला कबीरधाम के तहसील साहू संघ पंडरिया के ग्राम मोहतरा में नरोत्तम साहू के नेतृत्व में युवाओं के साथ समाजिक कार्यकर्ता विस्तार संगठन मजबूती को लेकर बैठक जिसमे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महंत लीलाधर साहू , दुर्ग संभाग अध्यक्ष देवकुमार साहू व भिलाई नगर निगम के पार्षद योगेश साहू , सूरज साहू ,खिलेश साहू ,यशवंत साहू युवा प्रकोष्ठ , जिसमे प्रमुख रूप से समाज को संबोधित करते हुए संभाग- संयोजक देव कुमार साहू ने सामाजिक युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित कर समाज के युवाओं को सामाजिक विचारधारा से अधिक से अधिक जोड़ें और छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भावना पदयात्रा की जानकारी भी दिए। जिसका का शुभारंभ राजिम माता की भूमि से 2 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किया गया
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
1.सर्व समाज के साथ सामाजिक सद्भावना एवं समरसता स्थापित करना।
2. सामाजिक न्याय प्रणाली को सरल एवं एकरूपता बनाना ।
3.समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जन जागरण करना जैसे मृतक भोज ,दहेज प्रथा, सामाजिक बहिष्कार आदि।
4. धर्मांतरण के विरुद्ध सामाजिक चेतना जागृत करना।
5. नशा मुक्त आदर्श व्यक्ति ,आदर्श परिवार एवं आदर्श समाज निर्माण हेतु जन जागरण ।
6.छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण एवं विकास हेतु जन जागरण।
7. समाज में नारी शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारी सम्मान को महत्व देना।
8. विधवा पुनर्विवाह एवं विधवा माताओं के प्रति सम्मान का भाव स्थापित करना ।
9.छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों की जयंती एवं पुण्यतिथियो का आयोजन कर उनके गौरव गाथा से भावी पीढ़ी को प्रेरित करना।
10. समाज में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा करना।
उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यह पदयात्रा होगी अपने अपने स्थान पर इस यात्रा में सहभागी बन कार्यक्रम को सफल बनाएं जिसमे प्रमुख रूप से, गौतम साहू जी जिला संगठन सचिव, श्री तिवारी साहू जी तहसील संरक्षक तहसील साहू संघ पंडरिया श्री श्रवण साहू जी तहसील संरक्षक साहू समाज पंडरिया, राजू साहू जी उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ रमेश साहू जी मंडल अध्यक्ष रामअवतार साहू जी मंडल अध्यक्ष जलेश्वर साहू जी मोहन साहू जी कीर्तन साहू मनमोहन साहू जी जनपद सदस्य फलित राम साहू जी मनमोहन साहू जी तमस्कर साहू जी एवम सभी जगह से पधारे समाजिक प्रमुख और युवा उपस्थित थे।