Baloda BazarChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का चतुर्थ दिवस प्रारंभ, पलारी से लवन तक सामाजिक समरसता का संदेश

रायपुर/बलौदाबाजार — प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व मार्गदर्शन में आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ आज प्रातः पलारी स्थित सतनाम भवन से हुआ।


यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जीवकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे–मनखे एक समान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
आज की पदयात्रा पलारी से प्रारंभ होकर अमेरा, कंजी एवं डोटोपार जैसे ग्रामीण अंचलों से होते हुए आगे बढ़ रही है। जगह-जगह समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया गया।

चतुर्थ दिवस की यात्रा का समापन नगर पंचायत लवन में होगा, जहां सामूहिक भोज एवं रात्रि विश्राम का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब जी ने समाज में एकता, सद्भाव और समान अधिकारों की भावना को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया है। यह पदयात्रा सामाजिक समरसता के ऐतिहासिक अभियान के रूप में प्रदेशभर में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संदेश प्रसारित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page