World
News Ad Slider
Ukraine Russia News: रूसी सरकार ने Facebook के बाद अब Instagram पर भी लगाया बैन

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान पुतिन के नेतृत्व वाली रूस की सरकार ने इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब रूस में इंस्टाग्राम को एक्सेस करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिसके बाद अब रूस में लोग इंस्टाग्राम को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। रूस ने इंस्टाग्राम पर यह प्रतिबंध यह बोलते हुए लगाया है कि इसका इस्तेमाल रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।




