G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : नाबालिगों को नशे की लत में धकेलने वाले दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार —

नाबालिगों को नशे की लत में धकेलने वाले दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार — कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी : बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाले जाएंगे खाएंगे जेल की हवा


पंचर के बहाने बच्चों का भविष्य पंचर कर रहे थे – अब खुद फंसे पुलिस के पंजे में

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले दो व्यक्तियों को नशीला सोल्यूशन बेचते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों को पंचर बनाने के बहाने जानलेवा सोल्यूशन ट्यूब बेच रहे थे, जिसे सूंघकर बच्चे नशा करते हैं।

गिरफ्तार आरोपी—

1. शैलेन्द्र गुप्ता, पिता स्व. चन्द्रशेखर गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाण्डातराई, थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम
2. सुनील जायसवाल, पिता चन्द्र कुमार जायसवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खण्डसरा, थाना पाण्डातराई, जिला बेमेतरा

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (आईपीएस ) के निर्देशन में, तथा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल और कोतवाली की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की।

टीम ने सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर जाल बिछाया, और जैसे ही आरोपियों ने नशीली ट्यूब्स बेचना शुरू किया, तत्काल दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब्स बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे  बच्चों को ऊँचे दाम पर सोल्यूशन बेचते थे, जिससे बच्चों की मानसिक, शारीरिक व सामाजिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित होती थी।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय BNSS की धारा 170/125, 135(3) के अंतर्गत  कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उ है जेल भेजा दिया गया है।

इस कार्रवाई में साइबर सेल से ASI संजीव तिवारी, HC चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, आरक्षक संदीप शुक्ला, आरक्षक लेखा चंद्रवंशी, थाना कोतवाली से प्र.आर. धन्नू दिवाकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है—
“बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। कबीरधाम पुलिस ऐसे समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यह एक अपराध नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाफ साजिश है, और ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना हमारी प्राथमिकता है।”

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके मोहल्ले, गली या स्कूलों के आसपास कोई व्यक्ति इस प्रकार की सामग्री बेचता या बच्चों को बहकाता हुआ नजर आए, तो बिना हिचक पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। आपकी सतर्कता किसी बच्चे का जीवन बचा सकती है।

बच्चों को नशे से बचाना है — ऐसे सौदागरों को जेल पहुँचाना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page