ChhattisgarhKCGखास-खबर

पारिवारिक रंजिश के कारण जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपीगण चंद घंटों में गिरफ्तार।

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

केसीजी पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही

आरोपियों को साक्ष्य संकलित कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

खैरागढ़ : घटना दिनांक 01/02/2026 को ग्राम अछोली निवासी चन्द्रकुमार जंघेल एवं ग्राम पेन्ड्रावन निवासी यशंवत वर्मा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल आर 9718 से ग्राम कोटरा में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम कोटरा निवासी धुरू राम जंघेल के घर आकर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से धुरू राम जंघेल सिर के पीछे, बाये आंख के उपर गले में एवं बाये हाथ के पास को ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दोनों आरोपी भगने लगे थे जिसे पकड़कर थाना लेकर आये पूछताछ करने पर बताये कि मेरे दादा कन्हैया को धुरूराम द्वारा कुछ साल पहले मारपीट किये थे उसी का बदला लेने के लिये मैं धुरूराम को जान से मारने की नियत से चाकु से कई बार अनेक जगह वार किया हूं बताया है कि प्रार्थीया सकुन बाई जंघेल पति धुरू राम जंघेल उम्र 55 साल साकिन कोटरा थाना छुईखदान की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी चंद्रकुमार जंघेल से घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे की टंगली, एवं आरोपी यषंवत वर्मा से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल आर 9718 को जप्त किया गया। आरोपीगण 01.चंद्रकुमार जंघेल पिता राजकुमार जंघेल उम्र 20 साल साकिन अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग (छ0ग0), 02. यशवंत वर्मा पिता बृजलाल वर्मा उम्र 23 साल साकिन पेण्ड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग (छ0ग0) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण चंद्रकुमार जंघेल एवं यशवंत वर्मा को दिनांक 01/02/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपीगण को उपजेल सलोनी भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page