G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

थाना पंडरिया एवं कुकदूर क्षेत्रान्तर्गत चोरी/उठाईगिरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना पंडरिया एवं कुकदूर क्षेत्रान्तर्गत चोरी/उठाईगिरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज़ पंडरिया

• थाना पंडरिया पंजाब एजेंसी के पास से दोनों आरोपी द्वारा 1,75,000/- रूपये किये थे चोरी

• थाना कुकदूर स्टेट बैंक के पास से दोनों आरोपी 2,50,000/- रूपये की किये थे चोरी

• गिरफ्तार दोनों आरोपी है शातिर चोर

• देश भर में घुम घुम कर चोरी /उठाई गिरी करने वाले नट गिरोह के अंतराज्यीय गिरोह के सदस्य सुमीत कंजर और संजय कंजर गिफ्तार

• दोनों आरोपी बैंको के बाहर शातिर तरीके से रेकी कर देते थे घटना को अंजाम

• गिरफ्तार आरोपी 1.सुमीत कंजर ऊर्फ बंदर पिता राधेश्याम कंजर उम्र 24 साल निवासी भोलगढ थाना अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

2.संजय कंजर पिता टीकम कंजर उम्र 40 साल निवासी भोलगढ थाना अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

विवरण- प्रार्थी सुखदेव प्रसाद चन्द्रवंशी पिता पूनाराम चन्द्रवंशी उम्र 59 साल निवासी रूसे थाना पांडातराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 03.06.2022 को केसीसी से पैसा निकालने स्टेट बैंक पंडरिया आया था। बैंक से 1,75,000/- रूपये कैश निकालने के बाद पीले रंग के झोले में रखकर अपने मोटर सायकल से धान बीज खरीदने कुकदूर रोड पंजाब एजेंसी गया।

पंजाब एजेंसी पास अपने मोटर सायकल के डिक्की में पैसे को रखकर बीज खरीदने दुकान चले गया था। वापस आकर देखा तो गाड़ी के डिक्की में रखा नगदी 1,75,000/- रूपये एवं कागजात को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 190/22 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रार्थी केदारनाथ माठले पिता पटवारी माठले निवासी नेऊर थाना कुकदुर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11-01-2023 को अपने मोटर सायकल से धान बिक्री का पैसा निकालने व केसीसी का पैसा पटाने जिला सहकारी बैंक कुकदूर गया था जिला सहकारी बैंक से धान बिक्री का रकम 250000/-रू. निकाल कर झिल्ली में लपेट केसीसी लोन पटाने ग्रामीण बैंक कुई गया। लोन नहीं जमा होने से साप्ताहीक बाजार कुई जाकर एसबीआई एटीएम के सामने अपनी गाडी खडी कर सब्जी लेने बाजार गया सब्जी खरीदकर वापस मोटर सायकल के पास आकर देखा तो डिक्की में लाल रंग की झिल्ली में रखे 250000/-रूपये एवं दस्तावेज को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुकदूर में अप0क्र0 06/2023 धारा 379 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

दोनों चोरी की घटनाओं को श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री पंकज पटेल तथा थाना प्रभारी पंडरिया व थाना प्रभारी कुकदूर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया गया एवं टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबिर लगाये गये थे।

जिसमें आरोपियो की पहचान अनुपपुर भोलगढ निवासी सुमीत कंजर एवं संजय कंजर के रूप में हुई थी जिसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार टीम अनुपपुर रवाना किया गया था, किन्तु आरोपी सकुनत से फरार होने के कारण सफलता नहीं मिल पायी थी। अनुपपुर थाना से जानकारी प्राप्त हुई कि नट गिरोह के दो सदस्य सुमीत कंजर और संजय कंजर सीधी थाना द्वारा गिरफ्तार किये गये है। जिस पर थाना पंडरिया एवं कुकदूर से टीम गठित कर सीधी सिटी कोतवाली मध्यप्रदेश जाकर गिरफ्तार आरोपी सुमीत कंजर एवं संजय कंजर से पूछताछ किया गया। जो घटना करना स्वीकार किये। जिन्हे प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर पंडरिया न्यायालय पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर विस्तृत पूछताछ किया गया।

पूछताछ में आरोपियो द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यो में घुम-घुम कर इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। पण्डरिया, कुकदुर के अलावाअंबिकापुर,सीधी,सहडोल,सिहोर,कटघोरा में भी इनके द्वारा ऐसी घटना कारित किये है, आरोपीगण द्वारा बैंको के बाहर रेकी कर बैंक से अधिक मात्रा में रूपय आहरण करने वालो को पहले चिन्हित किया जाता है, बाद में उनका पीछा कर मौका मिलने पर गाडी के डिक्की से पैसो की चोरी अथवा छिन कर लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है।

दोनों आरोपियों द्वारा पंडरिया क्षेत्र में पंजाब एजेंसी के पास से 1,75,000/-रूपये एवं कुकदूर एसबीआई बैंक के पास से 2,50,000/-रुपये चोरी करना बताये। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की जप्ती की गई है, दोनों आरोपियों को आज दिनांक 01.03.2023 को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना पंडरिया से प्रआर.मानोज महोबिया,आर.-राजेश जायसवाल ,प्रभाकर बन्छोर,नितेश यादव एवं थाना कुकदूर से प्रआर. शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, आर.-मनोज लहरे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page