G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार ₹1000/- नगद, सट्टा पट्टी एवं 02 मोबाइल जप्त

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला केसीजी में जुआ/सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खैरागढ़ क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर ऑनलाइन हार-जीत का जुआ खेल संचालित किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा बिहारी होटल, दाऊचौरा के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान आरोपियों को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी :
कमलेश साहू, पिता स्व. जीवराखन साहू, निवासी वार्ड नं. 17, दाऊचौरा, खैरागढ़
किशन सारथी, पिता हीरालाल सारथी, निवासी वार्ड नं. 17, दाऊचौरा, खैरागढ़
आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोबाइल, ₹1000/- नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 143/2026 एवं 144/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विशेष उल्लेख :
उल्लेखनीय है कि सटोरियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लेकर उसे तत्काल डिलीट कर दिया जाता है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नवीन रणनीति अपनाते हुए खैरागढ़ पुलिस द्वारा इस अवैध गतिविधि का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page