G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्रामवासियों को परेशानी: गंडई खुर्द में स्कूल और मन्दिर परिसर बना शराबियों और गंजेडियों का अड्डा

एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी ने शराबियों और गंजेडियों के ऊपर कार्यवाही हेतु पांडातराई थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा।कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडई खुर्द के मंदिरों और मैदान इन दिनों शराबियों और गंजेडीयों के चंगुल में हैं। तमाम कोशिश के बाद भी शराबी बाज नही आ रहे हैं। शाम ढलते ही गंजेडियों और शराबियों की जमावडा स्कूल और मंदिरों में लगता है। शराब पीने वाले कहीं बाहर के नही होते बल्कि आस पास के ही होते है। और गाली गलौज मार पीट करते रहते है।जिनके बच्चे इसी स्कूल में पढते हैं और इसी खेल मैदान में खेलते हैं। जहां शराब की टूटी बोतलों के छोटे छोटे टुकड़ों के चपेट में आने से बच्चे घायल हो जाते हैं।

यह जानते हुए कि शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर रहे हैं। बावजूद मंदिर परिसर और स्कूल के खेल मैदान में ही शराब पीना और शराब के बोतल को वहीं तोडकर फोड देने मानो उनकी नियति में शामिल हैं। सुबह सुबह बच्चे नौजवान, तथा बुजुर्ग प्रत्येक दिन इस मैदान में खेलने एवं टहलने आते है। उन्हें भी बोतल के छोटे छोटे टुकडो का पैर में चुभने से चोटे आती है।

इन सभी समस्याओं को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी ने पाण्डातराई थाना के थाना प्रभारी को इस समस्या से अवगत कराया और शराबियों व गांजा पीने वाले गंजेडीयों के ऊपर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा है। और लगातार पुलिस टीम को गांव के मंदिर परिसर और स्कूल के नजदीक पेट्रोलिंग करने का आग्रह किया गया।ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस के द्वारा कुछ दिनों तक पेट्रॉलिंग भी की गई। फिलहाल आनन्द चंद्रवंशी के इस कार्य को ग्राम वासियों ने सराहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page