G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वीर शहीदों को नमन: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार ने शहीद पार्क में दी श्रद्धांजलि

वीर शहीदों को नमन: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार ने शहीद पार्क में दी श्रद्धांजलि


कवर्धा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार द्वारा देश की आज़ादी में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को स्थानीय शहीद पार्क, सिग्नल चौक, कवर्धा में श्रद्धा एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अमर जवान, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, शहीद उधम सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद अशफाकउल्लाह की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। वंदे मातरम्, भारत माता की जय एवं महात्मा गांधी की जय के नारों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेन्द्र रघुवंशी (कनखल, हरिद्वार) के दिशानिर्देशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष श्री मुरली खंडेलवाल के मार्गदर्शन में माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जाता है।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान डा. नरेश कुमार यदु द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरली खंडेलवाल को कवर्धा आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा अगली बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के डा. नरेश कुमार यदु, श्री महेश महोबिया, श्री एस.एस. जैन, श्री नरोत्तम महोबिया सहित सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री आदित्य श्रीवास्तव, श्री प्रभाकर शुक्ला एवं श्री राजेश पांडे उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के डा. नरेश कुमार यदु ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page