G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipurखास-खबर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर कल होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़

रायपुर।
सरस्वती की स्वर लता कही जाने वाली भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर 6 फरवरी, गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों द्वारा उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया जाएगा।
लता मंगेशकर का जीवन संघर्ष, साधना और सादगी का अनुपम उदाहरण रहा। कठिन परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ के सुरों से न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के दिलों पर राज किया। कहा जाता है कि यूँ ही कोई रोशन मुकाम हासिल नहीं होता—उनकी सफलता के पीछे का दर्द और तपस्या आज भी प्रेरणा देती है।
उनके स्वर जीवन के हर भाव में साथ देते हैं। मन प्रसन्न हो या उदास, लता जी के गीतों में वह जादू है जो हर मन को छू जाता है। उनकी आवाज़ हमारे जीवन में मधुर संगीत की तरह गूंजती रहती है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके सदाबहार नग़मों को गुनगुनाती रहेंगी।
उनके द्वारा गाया हर गीत दिल को छू जाता है, लेकिन उनके जाने के बाद भी जो पंक्तियां हमेशा स्मृति में रहती हैं—
“रहे ना रहे हम, महका करेंगे
बन के सदा, बाहें वफ़ा में…”
इस अवसर पर श्रीमती संतोष ताम्रकार द्वारा स्वर कोकिला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page