ChhattisgarhINDIAखास-खबर

साय केबिनेट का विस्तार कल 3 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ तीनों ही पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं

छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है । साय केबिनेट का कल सुबह 10.30 बजे से राजभवन में विस्तार होने वाला है। इसकी आधिकारिक तैयारियों में राजभवन जुट गया है।

सादे समारोह में लेंगे 3 विधायक मंत्री पद की शपथ·

भाजपा विधायक दल मुख्य सचेतक की हैसियत से सुशांत शुक्ला ने पत्र जारी कर मंत्री मंडल विस्तार की खबरों की पुष्टि कर दी है। तीन नए विधायक जो मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें प्रमुख रूप से गजेंद्र यादव एक ऐसा नाम है जो पहले से ही माना जा रहा था। इसके बाद आरंग से विधायक खुशवंत सिंह साहेब और अंबिकापुर से टी एस सिंहदेव को हराकर विधायक बने राजेश अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

हरियाणा फार्मूले पर होगा विस्तार ,पहली बार होंगे 14 मंत्री – इस विस्तार का फार्मूला हरियाणा की तर्ज पर है । हरियाणा में 90 विधायक हैं, और वहां पर मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री बनाए गए हैं. छत्तीसगढ़ में भी 90 ही सीट है, ऐसे में जब हरियाणा में 90 विधायक होने के बाद मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, तो यहां भी ऐसा फॉर्मूला लागू होने की चर्चा है. ऐसे में 3 नए मंत्री भी मिल सकते है। यहां पहली बार 14 मंत्री बनाए जा रहे हैं।

नए मंत्रियों के विषय में संक्षिप्त जानकारी –

गजेंद्र यादव (जन्म 1978) छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे दुर्ग जिले के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की।

गुरु खुशवंत सिंह साहेब

गुरु खुशवंत साहब (जन्म 1989) छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे आरंग विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। MATS विश्वविद्यालय ( एम. टेक. )

राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर –

राजेश अग्रवाल (जन्म 1966) छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे सरगुजा जिले के अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page