ChhattisgarhKabirdham

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए नगर के व्यापारी सहित गौ भक्तो किया सांकेतिक नगर बंद

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए नगर के व्यापारी सहित गौ भक्तो किया सांकेतिक नगर बंद

पंडरिया_ हिन्दू धर्म के चारो पीठों के शंकराचार्यों के आह्वाहन पर कल दिनांक 10 को 10 बजे 10 मिनट के लिए सांकेतिक भारत बंद आह्वाहन किया गया जिसमे पंडरिया नगर के व्यापारी बंधुओ सहित गौ सेवको ने इसका समर्थन करते हुए अपना योगदान प्रदान किया जिसमे नगर के व्यापारी बंधु निश्चित समय पर अपने प्रतिष्ठान को 10 के लिए छोड़कर बाहर निकले व अपने हाथो में पोस्टर रख कर यह संदेह दिया की हम इस बात का समर्थन करते है गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना ही चाहिए।

बेज़ुबा सेवा समिति का अहम योगदान_ इस आह्वाहन का समर्थन कर नगर व पुरे क्षेत्र के एक सेवी संस्था जो निरंतर गौ सेवा सहित जीव सेवा में तत्पर है उन्होंने अपना सहयोग समर्थन दिया संयोजक सुमीत तिवारी का कहना है की गौ मां हमारी अपनी मां के बाद दूसरे ऐसी मां है जिनका दूध पीकर हम जीवन भर मजबूत रहते है गौ माता का हर चीज अमृत के समान है आज गौ वंश की स्थिति पूरे देश में दयनीय है हर रोज सड़को पर या कत्ल खाने में काटे जा रहे है इनके लिए उचित कानून बनाने की आवश्यकता है जिससे गौ वंश को बचाया जा सकता है, इस संकल्प अभियान में अनुराग ठाकुर पार्षद,व्यापारी संघ अध्यक्ष विजय जायसवाल, विहिप अध्यक्ष यशपाल छाबड़ा,रवि चाबड़ा, नरेंद्र तिवारी,गौ सेवक अपेंद्र चौबे,निखिल सोनी,पुष्पेंद्र पाठक, तनिष्क तिवारी,राजा देवांगन, मृगेंद्र राजपूत, अजय देवगन, महेंद्र यादव, संदीप रात्र, सहित सभी नगर के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page