G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

राज्य पात्रता परीक्षा में सफल हुए गंडई नगर के पीएमश्री विद्यालय के तीन शिक्षक – शिक्षिका

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का आयोजन 21 जुलाई 2024 को 19 विषयों में हुआ था जिसका परीक्षा परिणाम 3 जून को जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 का परीक्षा परिणाम 3 जून मंगलवार को जारी की गई थी प्राप्त जानकारी अनुसार परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया जो छत्तीसगढ़ सरकारी कॉलेज और संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं । वह तो तीनों शिक्षक शिक्षका पीएम श्री लाल मूरत सिंह खुसरो विद्यालय में पढ़ाते हुए अपना अध्ययन जारी रखा ।
मिली जानकारी के अनुसार सेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई से 9 जून 2024 के मध्य किया गया था। जिसका 21 जुलाई 2024 को एग्जाम सभी ने सफलतापूर्वक दिलाया था और रिजल्ट 3 जून 2025 को जारी किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 19 विषयों के लिए हुआ था।
   जिसमें गंडई के पीएम श्री लाल मूरत सिंह खुसरो विद्यालय में व्याख्याता संविदा के पद पर पदस्थ मनीज दास ने संस्कृत विषय पर ऑल ओवर रैंक 62 और कैटिगरी रैंक में तीसरा स्थान प्राप्त कर योग्य घोषित हुआ है। उसी प्रकार व्याख्याता संविदा के पद पर पदस्थ नंदिनी जांगड़े लाइफ साइंस विषय में ऑल ओवर रैंक 533 एवं विद्यालय के व्याख्याता रामकुमार केवट हिंदी विषय में 124 रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है।
तीनों शिक्षक शिक्षिका को इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, सदस्य रोहन ताम्रकार व शिक्षक शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page