ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन आर्ब्जवर खैरागढ़ छुहीखदान गंडई जिला पहुंचे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन आर्ब्जवर खैरागढ़ छुहीखदान गंडई जिला पहुंचे

सामान्य आब्जर्वर, पुलिस आब्जर्वर और व्यय आब्जर्वर का संपर्क नम्बर आम नागरिक, राजनीति दलों के लिए जारी

खैरागढ़ 21 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा खैरागढ़ छुहीखदान गंडई जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमशः 73 खैरागढ़ और 74 डोंगरगढ़ (आंशिक) के लिए नियुक्त सामान्य आर्ब्जवर नर्मदेश्वर लाल (सिनियर आईएएस), पुलिस आर्ब्जवर विजयकुमार (आईपीएस) और व्यय आर्ब्जवर शोभन सूत्रधार (आईआरएस) ने अपना संपर्क नंबर आम नागरिक, राजनीति दलों के लिए जारी किया है। साथ ही आर्ब्जवरो से मिलने का समय भी निर्धारित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 73 खैरागढ़ और 74 डोंगरगढ़ (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र के लिए नर्मदेश्वर लाल (सिनियर आईएएस) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ कैंपस 1 के विश्राम गृह कक्ष में रुके है। इनका मोबाईल नंबर 6264640383 है। तथा इसने मिलने का समय शाम 5 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विजय कुमार (आईपीएस) को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ कैंपस 1 के विश्राम गृह कक्ष में रहते हैं। इनका मोबाईल नंबर 7587016489 है, तथा इनसे मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार श्री शोभन सूत्रधार (आईआरएस) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस खैरागढ़ के कक्ष में ठहरे हुए है। इनका मोबाईल नंबर 7587016488 है, तथा इसने मिलने का समय सुबह 9: 30 बजे से 10: 30 बजे तक निर्धारित है।

खैरागढ़ जिला ब्यूरो विश्वराज ताम्रकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page