G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

22 kg गांजा किमती 220000/ रुपये के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस की कार्यवाही

👉गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार महिन्द्रा जाइलो क्यान्टो कीमती 210000/रू हुई जब्त

👉 तीन नग मोबाइल फोन कीमती 18500 रुपये

👉जुमला रकम 448500/ रु का गांजा, वाहन व मोबाइल हुई जब्त

👉थाना – चिल्फी अपराध क्रमांक 31 /2022 धारा-20(B)NDPS ACT

👉नाम आरोपी :- अर्जुन लाल सोलंकी पिता बाबू लाल उम्र 21 वर्ष साकिन जीवनगढ़ तह विक्रमगढ़ थाना आलोट जिला रतलाम मप्र


02 दरबार सिंह चौहान पिता वजे सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष साकिन कलयान पुरा थाना ताल जिला रतलाम मप्र

03 जितेंद्र राव पिता भंवर लाल राव उम्र 23 वर्ष साकिन भोथिया थाना ताल जिला रतलाम मप्र*

👉विवरण:

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बद्रीनारायण मीणा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार बॉडर पर अवैध शराब, गांजा तस्करो एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करने लगातार क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक चर्चाएं की जा रही है, जिस पर विश्वसनीय मुखबीर से आज दिनांक-29/09/2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही महिंद्रा जायलों क्यांटो कार क्रमांक 𝙶𝙹 20 𝙰 7150 जिसमें बैठे व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल द्वारा उक्त सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुवे प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चलित बेरिकेटिंग के माध्यम से संदिग्ध महिंद्रा जायलों क्याँटों कार को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे महिंद्रा जायलों कार क्रमांक 𝙶𝙹20𝙰7150 कि तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे डिग्गी मे छिपाकर 11 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था
कुल वजनी 22.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी 01. अर्जुन लाल सोलंकी पिता बाबू लाल उम्र 21 वर्ष साकिन जीवनगढ़ तह विक्रमगढ़ थाना आलोट जिला रतलाम मप्र*
02 दरबार सिंह चौहान पिता वजे सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष साकिन कलयान पुरा थाना ताल जिला रतलाम मप्र

03 जितेंद्र राव पिता भंवर लाल राव उम्र 23 वर्ष साकिन भोथिया थाना ताल जिला रतलाम मप्र* को गिरफ्तार किया गया। कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 22.00 किलोग्राम कुल कीमत 220000 रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त महिंद्रा जायलों कार क्रमांक 𝙶𝙹20𝙰7150 कुल कीमती 220000 रुपए एवं 03 नग मोबाइल कीमत 18500 रूपये* कुल मसरुका 448500 रुपये जप्त किया गया। तथा आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक 29.09.2022 को 14.20, 14.25 व 14.30 बजे क्रमश तीनो आरोपियों को गिफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो से पूछताछ करने पर पाया गया कि उक्त आरोपीगण धन अर्जित करके और अधिक धन अर्जित करने हेतु उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा खरीद कर मंडला जबलपुर की ओर बेचने ले जा रहे थे जिन्हें रोक कर विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्फी पुलिस टीम से सहायक उप निरीक्षक दीपक शर्मा प्रधान आरक्षक उमाशंकर नाग तथा आरक्षक 318, 07, 884, 22, 107 व डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page