G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ये लापरवाही पड़ी भारी, 5 साल की बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आई, मौत देख दहल गया दिल

ये लापरवाही पड़ी भारी, 5 साल की बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आई, मौत देख दहल गया दिल

AP न्यूज प्रतिनिधि बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाट में शनिवार की सुबह मातम पसर गया जब एक पांच साल की बच्ची स्कूल जाने के वक्त ट्रैक्टर के नीच आ गयी। दुर्घटना की वजह से बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस दौरान ट्रैक्टर चालक धरम पाल बघेल पिता रामाधीन बघेल पाराघाट निवासी ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाने लगा, जिससे बच्ची छिटक कर इंजन से नीचे गिर गयी। गिरने से चोट आने के कारण बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। शव को मस्तूरी अस्पताल पहुंचा दिया गया।

वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया। बच्ची गांव के ही आंगनबाड़ी में पढ़ रही थी। जिसके बाद मृत बालिका के पिता रामनारायण यादव पिता कृपा राम यादव ठाणे में आरोपी ट्रैक्टर चालक धरम पाल बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page