नगर में धूमधाम से वट सावित्री व्रत का पूजा अर्चना कर मनाया गया यह पावन पर्व


AP NEWS : हिंदू धर्म मे ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत होता है इसी दिन महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं.पंचांग के अनुसार अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करने वाला वट सावित्री का व्रत इस साल 19 मई 2023 को है.इस व्रत में महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करती हैं इस दिन महिलाएं पूजा करते तक निर्जला व्रत रखती है एवं पूजा सम्पन्न होने के पश्चात फलाहार करती है इस दिन आम का विशेष महत्व रहता है व हाथ से बनाया हुआ पंखा को रख कर पूजा किया जाता है यह व्रत विशेष कर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व स्वास्थ्य की कामना करने हेतु रखती है वट वृक्ष के चारो ओर परिक्रमा कर मौली धागा बांध जल को चढ़ा कर पूजा करने के उपरांत शरबत या पानी पी कर अपना वट सावित्री व्रत का पूजा सम्पन्न करती है।
