G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

रायपुर जिले के इन चार पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार, प्रशासनिक अधिकारियों के खिले चेहरे

रायपुर। जिले के चार ग्राम पंचायतों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से इन ग्राम पंचायतों को चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से नवाजा गया है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डाक्‍टर बिजय कुमार बेहेरा ने इन पुरस्कारों के लिए चयनित होने की जानकारी दी है।

इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार और आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत बैहार को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के ई गर्वनेंस केटेगरी के लिए चयनित किया गया है।

इसी तरह रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत बैहार का चयन ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान पुरुस्कार 2021 के लिए तथा अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवागांव (ल) को राष्ट्रीय बालमित्र पंचायत पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया है। कलेक्टर डाक्‍टर एस. भारतीदासन के कुशल मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाक्‍टर गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में रायपुर जिले के पंचायत विभाग का वर्ष उपलब्धियों भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page