पंडरिया कुकदूर :मजगांव पंडरीपानी में पीने के पानी की किल्लत हो रहे है। ग्रामवासी परेशान।

AP न्यूज़ प्रतिनिधि बहादुर सोनी
पंडरिया कुकदूर :मजगांव पंडरीपानी में पीने के पानी की किल्लत हो रहे है। ग्रामवासी परेशान।

पंडरिया के बिरहुलडीह पंचायत के पंडरीपानी मजगांव के कुछ मोहल्ले में हेंडपंप खराब होने के कारण पीने के पानी हेतु वहां के निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। संतराम यादव ब्लाक अध्यक्ष इंटक कांग्रेस पंडरिया ने बताया कि वह स्वयं वहां की परेशानी देखकर आए हैं और इस समस्या को ऊपर अवगत करा समाधान किये जाने की बात कही है। ग्रामीण मोहर सिंह, बालसिंह, रामसिंह, बलवंत, राहुल ने भी बताया कि बरसात के समय उन्हें और ज्यादा परेशानी होती है गांव में एक सोलर पंप है जहां पूरे गांव का निस्तारी होता है भीड़ अधिक रहता है साथ ही बहुत दूर पड़ता है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग किए हैं बिगड़े हेंडपंप को जल्द ही सुधार कराया जावे।

