G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पांडातराई: अभाविप के कार्यकताओं ने कराया 201 कन्या भोज का आयोजन..पूरे इकाई के कार्यकर्ताओं ने लिया देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद

पांडातराई: अभाविप के कार्यकताओं ने कराया 201 कन्या भोज का आयोजन..पूरे इकाई के कार्यकर्ताओं ने लिया देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद

AP न्यूज़ पंडरिया, पांडातराई

सरस्वती शिशु मंदिर पांडातराई मे नवरात्रि के पावन पर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांडातराई के कार्यकर्ताओं द्वारा 201 कन्याओं का कन्या भोज का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में पांडातराई थाना प्रभारी जे एल शांडिल्य और पूर्व कार्यकताओं ने मां दुर्गा महागौरी की पूजा अर्चना कर भोग लगाकर भोज में आयी कन्याओं का परंपरागत से सभी कन्याओं के चरण धोकर चुनरी पहनाकर आरती उतार कर उन्हें भोजन कराया और इसके बाद सभी कन्याओं को भेंट देकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी कहा कि सभी लोग नारी को दुर्गा के रूप में पूजते हैं लेकिन वहीं कुछ गंदी मानसिकता के लोग नारियों का अपमान करते हैं। नवरात्रि पर सभी लोग कन्याओं का भोज कराते हैं, अगर सभी समाज के लोग नारी का सम्मान करेंगे तभी हकीकत में कन्या भोज सार्थक होगा।
नगर मंत्री तुलसी यादव ने कहा विद्यार्थी परिषद के तरफ से समाज को संदेश और आग्रह है कि कन्या पूजन एक दिन का नहीं होना चाहिए। हम रोज़ अपनी बेटी और बहनों का सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और संरक्षण की चिंता करें तब ही कन्या पूजन सार्थक होगा। इस आयोजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज़िला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी नगर मंत्री तुलसी यादव, जिला एस एफ डी प्रमुख चमन निर्मलकर, नगर सहमंत्री मिथलेश, अजय, राकेश, नगर उपाध्यक्ष संगीता, ओमशंकर, टेकचंद, हिरेंद्र, मुकेश, गोपाल, आनंद, खेमलाल चिकेश, शेषणारायण, श्रवण, गोपाल कलेश्वर निकिता, प्रिया, नेहा, दीपाजली, थानेश उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page